संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गवर्नमेंट एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पर्यावरण विज्ञान विभाग और एंटी टोबैको सेल ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस पर व्यवहारिक लत विषय पर क सेमिनार करवाया।
प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार ने रिसोर्सपर्सन डॉ. शाहनाज को पौधा देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को नशीली दवाओं से दूर रहने का आह्वान किया। डॉ. शाहनाज, प्रभारी नशा मुक्ति केंद्र, डीपीएल जम्मू ने सेल फोन और सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक किया। छात्रों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके प्रो. बारबरा कौल, प्रो. सविता जामवाल, डॉ. मोनिका मल्होत्रा, डॉ. संध्या भारद्वाज, प्रो. आशु मन्हास, प्रो. रीता मेनिया, प्रो. दीपशिखा शर्मा, प्रो. हरप्रीत कौर और प्रो. श्रेया शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन नशा मुक्त भारत अभियान/एंटी टोबैको सेल की संयोजक डॉ. नाजिया रसूल, डॉ. जगमीत कौर, डॉ. दीपक पठानिया, डॉ. फैजा, डॉ. रूमी रानी, प्रो. रजनी बाला और प्रो. अपफान अली ने किया।