फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीर दीन शाह की मजार पर माथा टेककर देश की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुराने पिंड में स्थित मजार पर चादर चढ़ाई, भंडारा भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे पुराने पिंड में स्थित पीर दीन शाह की मजार पर वीरवार को वार्षिक मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा नेता राजेश कुमार व पूर्व पार्षद अशोक, कुमार इशी व अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मेले में काफी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। राजेश कुमार ने कहा कि सच्चे मन से बाबा की मजार पर मन्नत मांगने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर देश व जम्मू कश्मीर में सदा खुशहाली बनाए रखने की कामना की गई है। पूर्व पार्षद अशोक इशी व अजय कुमार ने कहा कि मजार पर हर वर्ष वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। गांव के अलावा अन्य क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और हाजिरी लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें