-दिन भर मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की लाइनें, माथा टेक मांगी सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिले में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ गया। दिन भर मंदिरों में महामाई के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों नें पूजा-अर्चना कर सृुख-समृद्धि की कामना की। माता शैलपुत्री की आराधना की गई।नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हो गया है।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। भक्तगण नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की विधि विधान के साथ पूजा करेंगे। कई भक्तों ने उपवास रखे हैं। कई लोगों ने घरों में विधिपूर्वक पूजा कर मां की शाखाएं स्थापित की हैं। इंदिरा नगर के दुर्गा माता मंदिर में सुबह मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। गांव कृष्णा नगर के दुर्गा माता मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा।
आरएस पुरा कस्बे के शीतला माता मंदिर में भक्तों ने माता का गुणगान किया। वहीं, गीता भवन में स्वामी प्रकाशानंद जी की देखरेख में कंजक पूजन किया गया। स्वामी प्रकाशानंद ने भक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। कहा कि नववर्ष सभी के लिए सफलता और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।