संगत ने दरबार में माथा टेककर की सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव खाना चक में सोंतरा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ कर पूजा-अर्चना की गई। बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गायक रमेश जोगी ने भजन सुनाकर संगत को निहाल किया। देवस्थान की कमेटी सदस्य अजय कुमार, उपप्रधान सुभाष चन्द्र, सचिव संजय कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, बाल कृष्ण ने बताया कि मेल में दूसरे राज्यों से भी बिरादरी के लोग पहुंचे। नवविवाहित जोड़ों में दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया।