संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पंचायत पंजगराई की संगत ने पहले नवरात्र पर मल्लें पुल के पास से मां भगवती की रथ यात्रा निकाली। क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजन इसमें शामिल हुए।
यात्रा पंजगराई मां भगवती दरबार कमेटी की तरफ से निकाली गई। माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेक खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पंडित रोशन शर्मा और सोशल वर्कर देव राज ने बताया कि 1992 में पंजगराई के पहाड़ों में माता रानी की तीन पिंडियां मिली थीं। तब से ही श्रद्धालु माता रानी के चरणों में हाजिरी लगाने लिए रथयात्रा निकालते हैं। यात्रा निकालने से पूर्व पंजगराई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मां भगवती व भारत माता के जयकारे लगाए गए। यात्रा मां भागवती के दरबार पंजगराई में संपन्न हुई।