अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने वीरवार को सीएचसी ज्यौड़ियां का निरीक्षण कर नए भवन का हाल जाना। इस दौरान मरीजों से बातचीत की। अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत के बाद विधायक ने बताया की सीएचसी ज्यौड़ियां में हर रोग के डाक्टरों की तैनाती की जाएगी और चिकित्सा संबंधी हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा की हमारी कोशिश है की सीएचसी ज्यौड़ियां को क्षेत्र का सबसे बेहतर अस्पताल बनाया जाए ताकि क्षेत्र के सभी सीमावर्ती गावों के लोगों को घर के नजदीक बेहतर इलाज मिल सके। भाजपा मंडल ज्यौड़ियां के अध्यक्ष नीरज कुमार शास्त्री, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, शाम चौधरी, पूर्व चेयरमैन मदन लाल आदि माैजूद रहे। संवाद