फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। 04131-04132 प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 0413 प्रयागराज-उधमपुर 27 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार चलेगी। प्रयागराज से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में उधमपुर से 28 अप्रैल से एक अगस्त तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से जम्मू, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ नगर, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर, शयनयान और जनरल अरक्षित कोच होंगे। रेलवे ने उस समय इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जब अधिकांश ट्रेनें खाली जम्मू पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें