जम्मू। कोविड- 19 के संकट और देशव्यापी लॉकडाउन में व्यापारियों राहत देते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश के देवास और जम्मू रेलवे स्टेशन के बीच विशेष पार्सल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 00931 देवास जंक्शन ने 22 अप्रैल को चलेगी, जबकि वापसी में 00932 जम्मू - देवास 24 अप्रैल को चलेगी। विशेष पार्सल ट्रेन पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जा रही है। ट्रेन देवास से शुरू होने के बाद नागदा सवाई माधोपुर, जयपुर, रेवाड़ी, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू तवी में रुकेगी। देशव्यापी लॉकडाउन के बाद रेलवे की और से जम्मू के लिए दूसरी विशेष पार्सल ट्रेन चलाने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली और जम्मू के बीच भी विशेष पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है। पार्सल में आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए चलाया जा रहा है। ब्यूरो