फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूलों में दो से 14 तक विशेष बच्चों के लिए लगेगा कैंप, मिलेंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष जरूरत वाले बच्चों को निशुल्क आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। मंगलवार को श्रीनगर में 70 विशेष बच्चों को उपकरण मुहैया करवाए गए। जम्मू संभाग में दो से 14 अगस्त तक स्कूलों में शिविर आयोजित कर विशेष बच्चों को उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

समगर शिक्षा निदेशालय ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के साथ सभी जिले में विशेष शिविर आयोजित करने जा रहा है। इसमें विशेष जरूरत वाले बच्चों की सहायता के साथ उपकरण दिए जाएुगे। मंगलवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोठीबाग में शिविर का उद्घाटन परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा दीप राज ने किया। इस दौरान 70 दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञों की टीम ने सहायता और उपकरण दिए। इसमें ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर फोल्डिंग (बाल आकार), व्हील चेयर फोल्डिंग (वयस्क आकार), सीपी चेयर, एमआर किट सहित दृष्टिबाधित छात्रों के लिए अन्य उपकरण शामिल हैं। 4990 विशेष बच्चों को विभिन्न सहायता और उपकरणों के साथ सशक्त बनाया जाएगा। कश्मीर संभाग में अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, कुलगाम, पुलवामा और श्रीनगर में उपकरण दिए जा रहे हैं। शेष पांच जिलों में बुधवार तक प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान निदेशक ने कहा कि 2022-23 में विशेष बच्चों की पहचान के लिए सभी जिलों में 188 शिविर आयोजित किए थे। इसमें 21 हजार बच्चों की पहचान की थी, जिसमें 18660 का स्कूलों में दाखिला करवाया गया था। एनईपी के तहत विशेष बच्चों को समान और समावेशी शिक्षा देने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। हर वर्ष विशेष बच्चों निशुल्क पुस्तके, वर्दी पर 1.70 करोड़ रुपये का खर्च किया जाता है। विशेष बच्चों के लिए 400 से अधिक शौचालयों बनाए है। वहीं 44 संसाधन कक्ष पर काम चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें