सोपोर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को रफियाबाद के रोहामा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों, जिसमें छात्र, शिक्षक, युवा और बुजुर्ग शामिल थे, ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एक साथ दौड़कर शांति, राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रचारित एकता व गौरव के मूल्यों का संदेश फैलाया। संवाद