बारामुला। सोपोर पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर जंगली भांग की खेती को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस स्टेशन पंजाला क्षेत्र में रफियाबाद के नदीहाल गांव में प्राकृतिक रूप से उगने वाली जंगली भांग को नष्ट किया गया, जिसका उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार में इसके उपयोग को रोकना था। संवाद