फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सुधार करना चाहती हैं मिस इंडिया इंटरनेशनल में चयनित सौम्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मिस इंडिया इंटरनेशनल में चयनित होने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सौम्या शर्मा का चयन किया गया है। सौम्या जम्मू से हैं। उन्होंने बताया कि वे जिलिन चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और कंपनियों के लिए मॉडलिंग और विज्ञापन करना भी सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि मैंने हाल ही में मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए आवेदन किया और सौभाग्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। ये प्रतियोगिता श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। मैं भारत से चयनित शीर्ष 30 मॉडलों में से एक हूं। उन्होंने बताया कि मैं एक राष्ट्रीय स्केटर और मैराथनर रही हूं। सौम्या की मां पवन शर्मा एक सरकारी शिक्षक हैं जो राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं और पिता डॉ वीके डोगरा एसएमवीडीयू (कटरा) में एक एचओडी हैं। सौम्या में बताया कि वे एक यूटूबर हैं। उन्हें कभी-कभी पेंट करना और नृत्य करना भी पसंद है। सौम्या का कहना है कि मेरा उद्देश्य वर्तमान स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सुधार के लिए भारत में रोगियों के जीवन के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें