पुंछ। मेंढर के मनकोट सेक्टर में रविवार शाम सर्विस राइफल की सफाई करते समय चली गोली से सेना के जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 4जैक राइफल के नायक सुरेंद्र पाल सिंह के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर सोना गली क्षेत्र में तैनात सेना की 4जैक राइफल के जवान नियमित तौर पर हथियारों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक जवान की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली जवान की दाई टांग में लगी है। संवाद