फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी के दौरान जवान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उसके शव को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई पूरी करवाने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
Line of Control - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को अग्रिम चौकी पर ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। उसके शव को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई पूरी करवाने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन


उसके बाद जवान के शव को पूरे सैन्य सम्मान के साथ घर भेज दिया गया। मृतक की पहचान नायक रोहन पाटिल (32) निवासी सागर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। उक्त जवान 12 वर्षों में सेना में कार्यरत था।

सूत्रों के अनुसार तड़के करीब दो बजे पुंछ जिले में सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना की गढ़ी बटालियन 14महारा की नियंत्रण रेखा पर स्थित बगयालदारा में अग्रिम चौकी पर तैनात नायक रोहन पाटिल को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा। वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद अन्य जवानों ने उसे तत्काल उठाया और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। 
विज्ञापन


इसके बाद जवान को प्राथमिक उपचार देने के साथ पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। सेना ने पुंछ पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे जवान के शव को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें