जम्मू ।
ऑल इंडिया कांग्रेस के जम्मू कश्मीर चुनाव प्रभारी भारत सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। डोडा में रैली करने के बाद गए मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की बात करते हैं, यदि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही था या देने की बात करते हैं, तो जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीना ही क्यों। उनजम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के मामले को भी उठाया। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।