फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टबाल : जम्मू एंटरप्राइजेज ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

विज्ञापन
ट्राफी के साथ जम्मू एंटरप्राइजेज सॉफ्टबॉल क्लब के खिलाड़ी व अन्य
विज्ञापन
जम्मू। तीन दिवसीय जिला जम्मू सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष वर्ग में जम्मू इंटरप्राइजेज क्लब ने बिग कैट्स क्लब को हरा कर खिताब अपने नाम किया। सीनियर महिला वर्ग में कार्मेल कॉन्वेंट गर्ल्स ने जम्मू इंटरप्राइजेज को हराया। जूनियर बालिका वर्ग में कारमेल फाइटर्स क्लब बनाम बरजला क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें कारमेल फाइटर्स क्लब ने 10-03 से मैच जीता। दूसरा मैच रायपुर क्लब बनाम सेंट पॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर क्लब ने 08-03 से मैच जीता और तीसरा मैच कार्मेल फाइटर क्लब बनाम सेंट पॉल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सेंट पॉल स्पोर्ट्स क्लब 07-03 से जीत गया। चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से जम्मू जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने किया था। संवाद
विज्ञापन


सुब्रतो कप : अंडर-14 में सैनिक स्कूल नगरोटा रनरअप

जम्मू। प्रदेश स्तरीय अंडर-14 सुब्रतो कप फुटबाल चैंपियनशिप में सैनिक स्कूल नगरोटा की टीम उपविजेता रही। गिंडुन स्पोर्ट्स सेंटर श्रीनगर में बुधवार को जम्मू संभाग से सैनिक स्कूल नगरोटा और श्रीनगर डिवीजन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें श्रीनगर की टीम ने जीत दर्ज की। खेल गांव नगरोटा में 23 मई को जम्मू डिविजन क्वालीफायर मैच में सैनिक स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल के जगह पक्की की थी। मुख्य अतिथि के तौर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कश्मीर के संयुक्त सचिव वजीम राजा ने टीम के कप्तान आयुष शर्मा को उपविजेता की ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्राचार्य कैप्टन (आईएन) एके देसाई ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें