फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, इन जगहों पर नए साल का बर्फबारी से हो सकता है स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिछले चार माह से सूखे की मार झेल रहे राज्य में नए साल में बर्फबारी और बारिश का तोहफा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इसमें 4-5 जनवरी को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


कश्मीर के साथ जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में रात में भी यही हाल है। हालांकि घाटी के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट है। इस बीच माइनस 10.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। इस बार सबसे लंबा ड्राई स्पेल घाटी में रहा।

कश्मीर में पिछले करीब चार दशक में सबसे अधिक पांच माह का सूखा रहा है। 12 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई, लेकिन अधिकांश 2016 सूखा ही रहा है। चिल्ले कलां में भी कश्मीर के ठंडे इलाके रहने वाले इलाकों में पारा सामान्य से कई गुना ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री ऊपर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पारा छह डिग्री ऊपर 12.4 और श्रीनगर में चार डिग्री चढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा तीन डिग्री चढ़कर 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्थान       न्यूनतम पारा
श्रीनगर      माइनस 4.3
पहलगाम    माइनस 3.4
गुलमर्ग        0.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें