फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ नगर में एक दशक बाद हिमपात, लोगों ने छतों पर चढ़कर लिया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। पुंछ नगर में एक दशक बाद शुक्रवार को बर्फबारी से नगरवासियों के चहरे खिल उठे। लोगों में घरों की छतों पर चढ़कर बर्फबारी का आनंद लिया। नगर में बर्फ गिरते देख बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे माैज-मस्ती करते दिखे। रात करीब नाै बजे एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। जम्मू से ब्याहकर पुंछ आई परवीन कौर, धर्मप्रीत कौर और उनके बच्चों कोमल, काजल, कामेश आदि का कहना है कि आज हमारे दिलों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हमने पहली बार पुंछ में बर्फ गिरते देखी है। इससे पहले हम बर्फ देखने के लिए लोरन, सावजियां या मुगलरोड पर जाते थे। सुमितपाल सिंह और जेबी सिंह का कहना है कि दस वर्षों के बाद पुंछ शहर में इस प्रकार बर्फबारी हो रही है जिससे हम बहुत खुश हैं। मेंढर में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। मेंढरवासी विजय कुमार, पवन कुमार, परमजीत सिंह, लवली भाटिया, अंकित चंदन, शुभम शर्मा, दीपक कुमार शर्मा और राहुल शर्मा का कहना है कि काफी देर बाद इलाके में बारिश-बर्फबारी हुई है। शुष्क सर्दी से निजात मिली है। भले ही ठंड बढ़ हो गई है लेकिन काफी लाभ भी हुआ है। तेज हवा चलने से बिजली बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें