संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम के बिलियर्डस हाल में जारी जिला जम्मू बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में वीरवार को दूसरे सेमिफाइनल में विदित गवरी ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। विदित ने खेल का प्रदर्शन करते हुए निखिल को 3-2 से हराया। इससे पहले सोहेल खालिद ने अभिषेक पठानिया को 3-1 से हराकर पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। बिलियर्ड्स का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। खिताब के लिए विदित और सोहेल भिड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।