विजयपुर। थाना अंतर्गत गडवाल कृ ष्णा पैलेस के पास बाइक सवार ने एक महिला का मंगलसूत्र झपट लिया। जब तक वह शोर मचाती झपटमार फरार हो गया। अनु देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी कृपालपुर कहीं पर जा रही थी। इस बीच मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। इस संबंध में विजयपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद