सांबा। जिला पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक ट्रक से आठ किलो 300 ग्राम भुक्की बरामद की है। जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार की घगवाल पुलिस टपियाल हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों को चेक कर रही थी। इस दौरान श्रीनगर से पंजाब जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखा 8.300 किलोग्राम भुक्की बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक दर्शन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी घघर सराय- शंभू, पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। बरामद भुक्की और वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में एक घगवाल पुलिस ने बताया कि थाने में एक मामला एनडीपीएस अधिनियम में पंजीकृत किया गया है।