जम्मू। अतिरिक्त जिला जज ताहिर खुर्शीद रैना ने मंगलवार को एक नशा तस्करी के मामले में ट्रायल पर चल रहे आरोपी नजीर हुसैन निवासी सिंबल आरएस पुरा को रिहा कर दिया है। मीरां साहिब पुलिस ने 2009 में आरोपी पर केस दर्ज किया था। नजीर के साथ दो और लोगों दर्शन और पुरुषोत्तम पर भी केस हुआ था। इन दोनों आरोपियों की मौत हो चुकी है। तीसरे आरोपी नजीर हुसैन पर आरोप साबित न होने पर उसे रिहा कर दिया गया है।