फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेतर में फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से 25 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर से जम्मू आ रहे एक फर्जी जेके नंबर प्लेट वाले ट्रक से सुुकेतर में 25 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक अमन सिंह, साथी लवदीप सिंह और हीरा सिंह (गुरदासपुर) को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस ने जब नंबर प्लेट को चेक किया तो संदेह हुआ। नंबर प्लेट और कागजों की चेकिंग की गई तो सामने आया कि नंबर पंजाब का है। पुलिस के अनुसार ऐसा जेएंडके पुलिस से बचने के लिए किया गया था, ताकि जेएंडके के नंबर प्लेट की चेकिंग न हो और उन्हें जाने दिया जाए। पुलिस ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी है। गुरदासपुर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक की जांच शुरू कर दी है, ट्रक चोरी का हो सकता है। ट्रक में जाली नंबर प्लेट जेके 14 सी 0289 लगाई हुई थी, लेकिन असली प्लेट नंबर पीबी 06जी- 2487 थी। नंबर प्लेट बदलने के कारणों पर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें