जम्मू। नगरोटा पुलिस ने एक ट्रक से 1.75 किलो चरस बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, कि पुलिस ने राजीव नगर चौक पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान ट्रक की जांच करने पर उससे चरस बरामद हुई। पुलिस ने अजय कुमार निवासी जिब रामबन, शाम लाल निवासी बिलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दिया है। ब्यूरो