फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम हेरोइन और भुक्की के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिटी पुलिस ने शनिवार को 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितयों की पहचान पंजाब के जालंधर से हरदीप सिंह उर्फ दीपा और कपूरथला के दरबारा राम के रूप में हुई है। दोनों को कुंजवानी बाईपास पर ट्रक के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में बाग-ए बाहु में भुक्की के साथ ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। इससे 175 ग्राम भुक्की बरामद हुई है। आरोपी की पहचान लाब सिंह निवासी बम्नी (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें