फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्रूरता की हदें पार...टैंकर से गैस की जगह निकले पशु, 3 मर चुके, 7 गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर को काट पशु अंदर डाले, दोबारा वेल्डिंग कर लगा दी थी टेप, चालक, सह-चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस पशु तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। पर बेखौफ तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे। वे क्रूरता की हदें पार कर रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने एक गैस टैंकर कब्जे में लेकर 10 पशुओं को छुड़ाया। इनमें से 3 दम घुटने से पशु मर चुके थे। बाकी की हालात भी गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टायर में आग लगी तो पशु तस्करी का हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार कि सोमवार सुबह सवा पांच बजे बारिश के बीच गैस टैंकर नं. (एचआर 37 एच 4058) कठुआ से जम्मू की ओर ले जाया जा रहा था। टैंकर सुपवाल के पास पहुंचा तो टायर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख हाईवे के दोनों तरफ यातायात को बंद कर दिया गया। चालक व सह चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके बाद हाईवे पर आवाजाही को खोल दिया गया। पुलिस टैंकर को सिडको चौकी ले गई। टैंकर की जांच की तो अंदर से आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने पिछली तरफ से टैंकर को कटर से कटवाया तो अंदर 10 पशुओं देख हैरान रह गई। पशुओं को क्रूर तरीके से ठूसकर बांधा गया था। तीन पशु दम घुटने से मर चुके थे। अन्यों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर को पिछली तरफ से कर दिया था वेल्डिंग
सूत्रों के अनुसार टैंकर को पिछली तरफ से काटकर पशुओं को अंदर डाला गया था। इसके बाद दोबारा वेल्डिंग कर बंद कर ऊपर टेप लगा दी गई थी, ताकि पता न चल सके कि इसके अंदर क्या है। बताया जा रहा है ट्रक पंजाब से कश्मीर की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। गौरतलब है कि पहले भी घबवाल पुलिस ने गैस टैंकर से पशु तस्करी के प्रयास नाकाम किए थे। मिनी बस, एंबुलेंस व अन्य वाहनों में पशु तस्करी के मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें