फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पशु तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने घगवाल थाना क्षेत्र में चार मवेशियों को बचाकर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घगवाल पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर वाहन चेकिंग करते हुए कठुआ की ओर से आने वाले एक महिंद्रा पिकअप को रोका। वाहन को रोकने की बजाय, चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। लेकिन, सतर्क पुलिस ने सफलतापूर्वक वाहन का पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन की जांच के दौरान बिना अनुमति के चार मवेशी वाहन के अंदर लदे पाए गए। सभी मवेशियों को बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें