सांबा। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विजयपुर पुलिस ने एम्स के पास नाका लगाया था। इस दौरान मोटरसाइकिल (पीबी06एएफ/6614) सांबा से जम्मू की ओर जा रहा था। उसकी तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक हरप्रीत सिंह (35) निवासी गुरु नानक नगर प्रादीवाल अमृतसर के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसकी पत्नी काे भी मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।