सांबा। जिला पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में एक गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पांच गोवंश को बचाकर वाहन जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस थाना घगवाल की टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। इस दौरान बोलेरो पिकअप (जेके08एल-8127) को जांच के लिए रोका। वाहन कठुआ की ओर से आ रहा था। जांच के दौरान वाहन के अंदर पांच गोवंश लदे हुए पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। बिना किसी वैध अनुमति के इन्हें ले जाया जा रहा था। आरोपी तस्कर की पहचान कमल कुमार निवासी खानपुर, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।