फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एसएमजीएस अस्पताल में घायल नर्स के नाक की हुई सर्जरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 11:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महत्वपूर्ण यूनिटों में भी सुरक्षा को बढ़ाया है। इमरजेंसी में भीड़ को कम किया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना हजारों तीमारदारों और मरीज आते हैं।
विज्ञापन
नर्स के नाक की हुई सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएमजीएस जम्मू अस्पताल में सीनियर स्टाफ नर्स को थप्पड़ मारने की घटना के बाद इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इमरजेंसी में सीआरपीएफ जवानों को तैनात करने के साथ वार्डों में निजी सुरक्षा गार्ड लगाए हैं। ईएनटी विभाग में गुरुवार को घायल स्टाफ नर्स शबनम के नाक की हड्डी की सर्जरी की गई।

विज्ञापन


आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महत्वपूर्ण यूनिटों में भी सुरक्षा को बढ़ाया है। इमरजेंसी में भीड़ को कम किया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना हजारों तीमारदारों और मरीज आते हैं। खासतौर पर बाल रोग इमरजेंसी में गंभीर मामले आने पर अक्सर स्टाफ के साथ झड़प की आशंका रहती है। ब्यूरो

लाइनमैन की करंट से मौत मामले में तीन जेई हटाए

करंट लगने से लाइनमैन की मौत मामले में बिजली विभाग ने वीरवार को कार्रवाई की। गांधी नगर सब डिविजन-3 के तीन जेई हटा दिए गए। इन्हें दूसरी जगहों पर भेजा गया। जेपीडीसीएल की ओर से आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और लोगों को हटाने की तैयारी है। आदेश के तहत जेई परविंदर कौर, रक्षा और ओपी शर्मा को हटाया गया।
विज्ञापन


नके स्थान पर जेई तनवीर हुसैन और तारिक हुसैन को लाया गया है। बता दें मिश्रीवाला के रहने वाले लाइनमैन गुरदास की कुछ दिन पहले गांधी नगर क्षेत्र में करंट लगने से मौत हो गई। तब मृतक के परिवार और अन्य लाइनमैनों ने जमकर बवाल किया था। मामले में एई को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही जांच के आदेश दिए थे। संभावना है कि अभी कुछ और लोगों पर गाज गिर सकती है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें