पुराना नगर वार्ड 31 में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुराने शहर के वार्ड-31 के लोगों ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अमित कपूर और तलविंदर सिंह के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमित कपूर ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर वापस नहीं लिए जाएंगे, उनका आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर बड़ा घोटाला है जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। हर दो साल में मीटर बदलने को बड़ा घोटाला बताते कहा कि इस मामले को उजागर कर ही दम लेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके। कहा कि अगर पंजाब और दिल्ली जैसे राज्य जम्मू-कश्मीर से बिजली खरीदकर लोगों को मुफ्त दे सकते हैं तो एलजी प्रशासन मुफ्त बिजली क्यों नहीं दे सकता। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह के अंदर स्मार्ट मीटर वापस लेने का आदेश जारी नहीं किया तो वे जन आंदोलन शुरू करेंगे।