जम्मू। स्कॉस्ट में स्नातक में दाखिले के लिए 9 अगस्त से काउंसलिंग होगी। जेसीईटी मेरिट के आधार पर बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में दाखिले होंगे। 132.75 से लेकर 83.50 फीसदी रैंक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह साढ़े दस से 11 बजे तक काउंसलिंग बाबा जित्तो सभागार में होगी। दिव्यांगों के लिए 65.75 से लेकर 9.75 फीसदी रैंक रखा है। 10 अगस्त को 83 से 67.50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। संवाद
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू
जम्मू। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार से काउंसलिंग शुरू हो गई। अकादमिक मेरिट के आधार पर इस बार दाखिला दिया जाएगा, क्योंकि प्रवेश परीक्षा में काफी कम आवेदन आए थे। गवर्नमेंट कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में 300 सीटें आरक्षित वर्ग के हिसाब से आवंटित की जाएंगी। गवर्नमेंट कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गांदरबल में 600 सीटों की क्षमता है। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 398, महंत बचित्र सिंह कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छह कोर्स में 30, एसएसएम कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटन में पांच कोर्स में 627 और योगनंदा कॉलेज में 4 कोर्स में 312 सीटें भरी जानी हैं। संवाद