फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नियमितीकरण न होने पर स्कार्ड के रिकवरी हेल्परों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू और कश्मीर राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड (स्कार्ड) के रिकवरी हेल्पर प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। स्कार्ड के रिकवरी हेल्परों ने कहा कि उनकी मांग नियमितीकरण की है।
नियमों के अनुसार 2014 में नियुक्त होने के बाद दो साल की सेवा पूरी करने के बाद 2016 में नियमित किया जाना था, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हमारा स्थायीकरण 2016 में तत्कालीन प्रबंधन बोर्ड द्वारा किया गया था, लेकिन बैंक के तत्कालीन प्रबंधन ने उसे रोक दिया। रिकवरी हेल्पर अपनी उचित मांग के लिए एक अधिकारी से लेकर दूसरे तक तक भाग रहे हैं लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत न्याय पाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्होंने आठ साल तक मुकदमा लड़ा और अंत में 18 अक्तूबर 2023 को उनके पक्ष में फैसला आया। न्यायालय ने बैंक प्रबंधन को 12 सप्ताह के भीतर लागू करने को कहा लेकिन प्रबंधन न्यायालय का आदेश नहीं मान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें