रामबन। चंबलवास-नील संपर्क मार्ग पर लेवरा क्षेत्र में ऑटो के खाई में गिरने से चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। घायलों की पहचान शान मोहम्मद, अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद आसिफ, गुलबाग, मोहम्मद शहजाद सभी निवासी उत्तर प्रदेश वर्तमान में बनिहाल और ऑटो के चालक की पहचान अयाज अहमद बोहरू निवासी चामलवास, बनिहाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ऑटो में यात्रा करने वाले सभी यात्री मजदूर थे और नील इलाके में काम के सिलसिले में जा रहे थे।