फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआईयू का पुलवामा में एलईटी कमांडर के घर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। पुलिस की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा में छापा मारा है। यह घर लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के कमांडर का है। आतंकी की पहचान अब्दुल अजीज डार के रूप में हुई है। वह आठ साल से सक्रिय है।
विज्ञापन

इसके अलावा वह सबसे पुराने जीवित आतंकवादियों में से एक है। सूत्रों के अनुसार पुलवामा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 239/2022 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कार्रवाई में जब्त सामग्री के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें