नेटवर्क नहीं होने पर विद्यार्थियों को करनी पड़ रही परेशानी के बारे सिग्नल नहीं होने पर दिखाते हुए पंचायत के सरपंच व अन्य
- फोटो : AMAR UJALA
नेटवर्क नहीं होने पर विद्यार्थियों को करनी पड़ रही परेशानी संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा आर एस पुरा के सीमावर्ती गांवों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ना होने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l सीमावर्ती लोगों ने सरकार से मांग की है कि मोबाइल इंटरनेट सेवा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बेहतर होनी चाहिए ताकि वह इसका लाभ उठा सकें l ब्लॉक सुचेतगढ़ की निकोबाल पंचायत के सरपंच विजय चौधरी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा की बेहतर सुविधा ना होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि वह लाक डाउन के चलते विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाएं लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बेहतर ना होने के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वह ऑनलाइन अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे l सरपंच ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार मोबाइल कंपनियों के उच्च अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत भी की है और उनसे मांग की है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बेहतर की जानी चाहिए लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है! सरपंच ने कहा कि लॉक डाउन के बीच लोगों के पास आपसे संपर्क बनाने में मात्र इंटरनेट सेवा ही एकमात्र रास्ता है लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में यह भी सुविधा उन्हें नहीं मिल पा रही l उन्होंने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन पर बात करने के लिए अपने गांव से 1 किलोमीटर पीछे जाना पड़ता है l उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बेहतर की जानी चाहिए ताकि सीमावर्ती लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें l