रियासी। जम्मू-कश्मीर को पुन: राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शिव सेना की तरफ से नगर में सोमवार को हस्ताक्षर अभियान को चलाया गया। इसका नेतृत्व शिव सेना के जिला प्रधान भूरी सिंह ने किया और यह अभियान नयी बस्ती से शुरू किया गया। इस के बाद नगर के बस अडडे पर भी लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। अभियान में प्रदेश को राज्य का दर्जा देने के साथ ही युवाओं को नौकरी देने की मांग की गई। बाद में जिला अस्पताल में भी हस्ताक्षर अभियान को चलाया गया। मौके पर महिला मोर्चा की जिला प्रधान संतोष कुमारी, विक्रम सिंह, जिला महासचिव शेर सिंह, तहसील प्रधान बलबीर सिंह, तहसील उप्रपधान सूरज सिंह, देव सिंह, रवि कुमार व केसर सिंह मौजूद रहे। जिला प्रधान ने बताया कि यह अभियान और तेज किया जाएगा।