जम्मू। दूरदर्शन अप्रुव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन (डीएडीएए) ने मंगलवार को सैटेलाइट डुग्गर चैनल की मांग पर कच्ची छावनी कार पार्किंग के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों और विभिन्न समुदाय के लोगों ने सैटेलाइट डुग्गर चैनल के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस बबली ने कहा कि हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे, जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने सभी से एकजुट होने की अपील की। कहा कि जो पार्टी सैटेलाइट डुग्गर चैनल की मांग का समर्थन करेगी, उसे वोट दें। उन्होंने कहा कि डीएडीएए 22 अप्रैल को दूरदर्शन केंद्र जम्मू के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा। अगला हस्ताक्षर अभियान ओल्ड पोस्ट ऑफिस चौक पक्का डंगा में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मदन रंगीला, जनक खजूरिया, कमल शर्मा, राजिंदर नारंग, हरबंस शर्मा, एस. कुमार, एमपी शर्मा, ललिता तपस्वी और पद्मश्री बलवंत ठाकुर मौजूद रहे। संवाद