फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआईए ने नारको टेररिस्ट रफी लाला को हिरासत में लिया, आज कोर्ट में करेगी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-रिमांड मिलने पर जम्मू मुख्यालय ले जाएगी टीम, पूछताछ में हो सकते अहम खुलासे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नारको टेररिज्म से जुड़े मामले की जांच कर रही स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने वीरवार को नशा तस्कर रफी लाला को वीरवार को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। उसका रिमांड हासिल करने के लिए पुलिस शुक्रवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश करेगी। रिमांड मिलने के बाद लाला को जम्मू मुख्यालय ले जाया जाएगा।
एसआईए टीम एसएसपी सोबित सक्सेना की अगुवाई में दो दिन से पुंछ में डेरा डाले हुए है। बुधवार को एसआईए ने पुंछ जिले के उप विकास आयुक्त एवं एसएसपी से मिलकर रफी लाला को रिमांड पर लेने के मुद्दे पर चर्चा की । वीरवार को टीम शाम साढ़े तीन बजे जिला जेल पहुंची। जहां करीब चालीस मिनट तक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल प्रशासन से रफी लाला की कस्टडी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा व हथियारों की तस्करी के आरोप में पहले भी सजा काट चुका रफी
पीएसए के तहत जिला जेल में बंद नारको टेररिस्ट रफी लाला के घर एसओजी, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने 3 मार्च 2023 छापा मारा था। घर से 7 किलोग्राम हेरोइन, हथियार, मोबाइल फोन और करीब ढाई करोड़ रुपये बरामद किए थे। इनमें 15 सौ अमेरिकन डालर भी थे। रफी को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं। रफी पहले भी तीन बार नशीली वस्तुओं एवं हथियारों की तस्करी के आरोप में सजा काट चुका है। उसके नियंत्रण रेखा के पार आतंकी संगठनों से भी संबंध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें