फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K : नार्को टेरर मामले में एसआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी, ढाई महीने से था फरार

Sun, 20 Aug 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो पुंछ पुलिस स्टेशन में दर्ज नार्को आतंकी मामले में वांछित था। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो पुंछ पुलिस स्टेशन में दर्ज नार्को आतंकी मामले में वांछित था। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 30 और 31 मई की रात को पुंछ के करमारा इलाके में सीमा बाड़ के पास भारी मात्रा में हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों के साथ अपने तीन साथियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें