श्राइन समिति गोरान ने यूथ फॉर सोसाइटी के सहयोग से 100 परिवारों को सूखा राशन किया वितरित सांबा। श्राइन समिति गोरण ने युथ फ़ॉर सोसायटी के सहयोग से नगर परिषद के चैयरमैन पवन कोहली सांबा की मौजूदगी में नगर परिषद सांबा में 100 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया। राशन वितरित करते समय महत्वपूर्ण पहलू सोशल डिस्टेंसिंग और जरूरतमंद व्यक्तियों को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया था। राशन वितरण के साथ लोगों को घर पर रहने के बारे भी जागरूक किया गया ताकि वे इस लॉकडाउन अवधि में सुरक्षित रहें। सभी सामाजिक कार्यकर्ता और नगरपालिका समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह लोग राशन बांट कर प्रधानमंत्री की बात का पालन कर रहे है वही बाबा गोरण श्राइन समिति के प्रधान देश राज, सोशल संस्था युथ फ़ॉर सोसाइटी के प्रमुख राहुल संम्बयाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर फिर से वह जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। इस अवसर पर गुलशन शर्मा आदि उपस्थित थे