फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राम दास महाराज लाल द्वारा मंदिर बहरामपुर गुरदासपुर वाले के आशीर्वाद से पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ अखनूर नगर के वार्ड 3 स्थित बाबा लाल द्वारा मंदिर में किया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो मुख्य बाजारों से गुजरती हुई मंदिर में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक कथा चली। इसमेें देव किशोर महाराज गोवर्धन मथुरा वाले ने श्रद्धालुओं को सामाजिक बुराइयां त्याग कर नेक कार्य करने तथा गौ सेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व है। इससे पितरों को शांति मिलती है। यह परिवार के लिए भी पुण्यदायी है। श्रद्धा भाव से पितरों के पूजन तर्पण से मानव को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मनुष्य देवच, पितृ तथा ऋषि ऋणी होता है। भागवत सुनने से उन्हें इन ऋणों से मुक्ति मिल जाती है। यह कथा 5 अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें