फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वानर सेना सहित पुतला दहन करने पहुंचे श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान

Fri, 03 Oct 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से गीता भवन से प्रधान क्षेत्र पाल शर्मा की अगुवाई में शाम चार बजे श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के साथ वानर सेना की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न भागों से होती हुई सर्वप्रथम दुर्गा माता मंदिर जेल पहुंचीं जहां श्रीराम लक्ष्मण-हनुमान ने शस्त्र पूजन किया। इसके उपरांत शोभा यात्रा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। जहां हजारों लोग पहले से ही दशहरा देखने के लिए उपस्थित थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आतिशबाज़ी के उपरांत रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा, एएसपी मोहन शर्मा और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें