इन सब साधुओं का जत्था 1 जुलाई को पुरानी मंडी से ही निकलेगा और यात्री निवास से निकलने वाली बसों के साथ मिल जाएगा। साधुओं के अनुसार बाबा के दर्शन करना उनका सौभाग्य है और जितनी बार उनको यह मौका मिलेगा वो उतनी बार यहां पर आएंगे।
बाबा के दरबार में जाने वालों की सभी समस्याएं हो जाती हैं दूर
आठवीं बार दर्शन करने आए साधु बताते हैं कि उनको कभी कोई समस्या नहीं हुई। क्योंकि उनकी हर समस्या शंभु खुद हर लेते हैं। बस मैं यहीं मनोकामना लेकर आया हूं कि बाबा मुझे और अपने हर भक्त को हर साल बुलाते रहें और सबकी समस्या को हर लें।
नारद , साधु
-
जम्मू के बहुत सारे मंदिरों के दर्शन कर चुका हूं, लेकिन और बहुत सारे मंदिरों के दर्शन करना अभी शेष है। मैं 12 दिन पहले अपने घर से निकला था अभी तक सिर्फ अखनूर होकर आया हूं। मैं और मेरे शिष्य इस बार मंदिर जाएंगे।
गोविंद, साधु, यूपी
सभी धामों का दर्शन करने के बाद मैं पूरे साल भ्रमण कर यहां पहुंचा हूं। लेकिन मेरी यात्रा तब तक पूरी नहीं होगी जब तक मैं बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर लेता। इसलिए यहां आया हूं। सरकार और महंत जी का आभारी हूं कि उन्होंने हमें रहने की जगह दी। मैं बाबा से यह कहना चाहता हूं कि अब किसी भी तरह से कोई भी बीमारी ना आए।
सु्खनंदन, साधु, यूपी
हम 3 तीन लोग आए हैं और पहली बार आए हैं। लेकिन सुविधा इतनी है कि हमें कोई समस्या नहीं है। हम जल्द से जल्द भोले बाबा के दर्शन करना चाहते हैं और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि भोले बाबा सभी समस्याओं का नाश कर दें।
अंबु प्रसाद, यूपी, साधु