ज्यौडि़यां। सब डिवीजन मजिस्ट्रेट खौड़ सतीश कुमार शर्मा की तरफ से ब्लॉक मेडिकल अधिकारी पलांवाला एमए चौहान को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में सफाई देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ब्लॉक मेडिकल अधिकारी पलांवाला एमए चौहान के कार्यालय से दिनांक 27 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया, जिसमें लिखा है कि सब डिवीजन मजिस्ट्रेट खौड़ की ओर से पारित निर्देश के अनुसार किसी भी मीडियाकर्मी को पूर्व अनुमति के बिना अस्पताल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यह नोटिस सोशल मीडिया में वायरल हो गया। एसडीएम सतीश कुमार ने भी नोटिस जारी कर बीएमओ से पूछा है कि आपने किस निर्देश/संचार के तहत मीडियाकर्मी के खिलाफ हमारे कार्यालय के नाम अधिकार का दुरुपयोग किया है। अब आपको तीन दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया जाता है। एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि बीएमओ ने हमारी बिना अनुमति के कार्यालय के नाम का गलत इस्तेमाल किया उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद