एसोसिएशन के फैसले की जानकारी देते प्रधान अजय सिंह चंदेल स्रोत - स्वयं
- दुकान खोलने पर 5,000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑल ऑटो स्पेयर्स एंड रिपेयर्स एसोसिएशन ने वीरवार से रविवार तक वार्षिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान एसोसिएशन से जुड़े सदस्य ऑटो पार्ट्स और वाहन मरम्मत की दुकानें बंद रखेंगे। प्रधान अजय सिंह चंदेल ने बताया कि संगठन की परंपरा के तहत हर साल वार्षिक अवकाश रखा जाता है। इस दौरान सदस्य परिवार के साथ समय बिताते हैं और अवकाश का आनंद लेते हैं। यदि कोई सदस्य दुकान खोलता है तो उसे एसोसिएशन के राहत कोष में 5,000 रुपये प्रतिदिन जमा करवाने होंगे। सभी सदस्यों से फैसले का पालन करने की अपील की गई है।