रियासी में जानकारी देते चैंबर्स आफ कॉमर्स के सदस्य।
रियासी। तनाव के माहौल के बीच चैंबर्स आफ कॉमर्स की तरफ से हालात ठीक होने तक रोजाना शाम 7:30 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रधान मिथुन भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें देवेंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विशाल पंडोत्रा, राजीव बनाथिया, रमेश गुप्ता, विशाल बडू़, सुधीर कुमार आदि शामिल हुए। सभी से अपील की गई कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, शाम साढ़े सात बजे तक दुकानें कर दें। संवाद