रामबन। धर्मकुंड पुलिस ने शनिवार को एक नशा तस्कर को 120 ग्राम चरस और 1.25 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में हरोग धर्मकुंड में एक दुकान पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से 120 ग्राम चरस और 1.25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार अब्दुल अजीज उर्फ परदेसी निवासी हरोग धर्मकुंड को गिरफ्तार किया है। वहीं, धर्मकुंड थाने में मामला दर्ज किया है।