शोपियां। पुलिस ने जैनापोरा क्षेत्र में सोमवार को एक घर से मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोपियां से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस स्टेशन जैनापोरा की टीम ने दरबाग निवासी ऐनउल उल हुडा डार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 1.164 किलोग्राम चरस जैसी पदार्थ बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद