जम्मू। मरम्मत कार्य के चलते 22 दिसंबर से दो दिन तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें संबंध में बिजली कार्पोरेशन वितरण की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। इसके अनुसार 22 दिसंबर को बिजली स्लेहड़, ओल्ड सरोर, बिश्नाह, राया, स्मेलपुर, गुढ़ा, उत्तर बाहिनी, मंडाल, संधी, पुरमंडल और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दो बजे तक बंद रहेगी।
इसी प्रकार पीएचई, विजयपुर और आसपास इलाकों में सायं पांच बजे से साढ़े छह बजे तक, अकलपुर, उदयवाला, संग्रामपुर, लाले दा बाग, नागबनी, डीपीएस स्कूल मनोरमा, उदयवाला, आनंद नगर, दोमाना, लोअर मछेल, नागबनी और आसपास इलाकों में सुबह आठ बजे से तीन बजे तक बंद रहेगी। फीडर एक, फीडर तीन और इंडस्ट्री क्षेत्र में 22 और 23 दिसंबर को सुबह नौ से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।